सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu organizations upset over the demolition of the Ramlila Maidan boundary wall.

Shahjahanpur News: रामलीला मैदान की चहारदीवारी तोड़े जाने से हिंदू संगठन नाराज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations upset over the demolition of the Ramlila Maidan boundary wall.
विज्ञापन
खुदागंज। रामलीला मैदान की चहारदीवारी के एक हिस्से को बृहस्पतिवार की देर रात कुछ लोगों ने जेसीबी से गिरा दिया। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी मिलने पर रामलीला कमेटी के अलावा हिंदू संगठनों के पदाधिकारी नाराज हो गए। कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्रवाई करने की मांग की।

हालांकि, विवाद को शांत करने की गरज से पुलिस के समझाने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने चहारदीवारी के क्षतिग्रस्त हिस्से का फिर से निर्माण शुरू करा दिया, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चहारदीवारी के पीछे एक व्यक्ति की दुकानें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों को विस्तार देने के लिए उसके मालिक ने दो वर्ष पहले भी चहारदीवारी तोड़ दी थी। उस समय लिखित समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। कमेटी से जुड़े पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, बालिस्टर सिंह, कृष्ण कुमार सक्सेना, बजरंग दल के रोहित सिंह आदि ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed