पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu Yuva Vahini leaders who tried to stop the prayer meeting were attacked

शाहजहांपुर: प्रार्थना सभा रोकने गए हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं पर हमला, फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी

Sun, 27 Jul 2025 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:05 PM IST
सार

रविवार को अल्हादादपुर गांव में प्रार्थना सभा होने की सूचना ग्रामीणों ने हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को मिली थी। वह अपनी टीम व ग्रामीणों के साथ पहुंचे। आरोप है कि जिस घर में प्रार्थना हो रही थी। वहां की महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini leaders who tried to stop the prayer meeting were attacked
प्रार्थना सभा रोकने गए हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली में धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश होने के अगले ही दिन निगोही केअल्हादादपुर गांव में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि प्रार्थना सभा को बंद कराने के दौरान महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


रविवार को अल्हादादपुर गांव में प्रार्थना सभा होने की सूचना ग्रामीणों ने हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को मिली थी। वह अपनी टीम व ग्रामीणों के साथ पहुंचे। आरोप है कि जिस घर में प्रार्थना हो रही थी। वहां की महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें दो से तीन लाख रुपये मिल रहे हैं। ज्यादा हंगामा किया तो हरिजन एक्ट व दुष्कर्म की धारा में फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। 
विज्ञापन


इस बीच निगोही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में राघवेंद्र सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed