सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspired to tackle the challenges encountered during service.

Shahjahanpur News: सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए किया प्रेरित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Inspired to tackle the challenges encountered during service.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने रिक्रूट महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से आत्मविश्वास एवं दृढ़ता के साथ निपटने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षियों को मानसिक सशक्तीकरण, आत्मरक्षा, संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed