{"_id":"69cc25da0a236de46a0c8c13","slug":"isha-becomes-block-development-officer-on-her-third-attempt-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169427-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीसरी बार में ईशा बनीं खंड विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीसरी बार में ईशा बनीं खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
निगोही में इला सिंह को मिठाई खिलातीं विधायक सलोना कुशवाहा। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व. प्रो.एसएन अग्निहोत्री की बेटी ईशा ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सेवा में 12वीं रैंक हासिल की है। वह खंड विकास अधिकारी बनेंगी। उनकी उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ईशा के अनुसार, वर्ष 2022 और 2023 में साक्षात्कार में चूक होने पर सफलता नहीं मिलने पर भी हार नहीं मानीं। तीसरी बार में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।
ईशा को सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। पिता का सपना था कि उनकी बेटी एक ईमानदार अधिकारी बनकर राज्य की सेवा करें। माता वी. कांती अग्निहोत्री गृहिणी हैं। उनका अटूट विश्वास ईशा की सबसे बड़ी ताकत बना। ईशा ने बताया कि कठिन समय में हौसला डगमगाया तो मां के भरोसे ने उन्हें टूटने नहीं दिया।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा तक्षशिला पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से गणित ऑनर्स में स्नातक और हंसराज कॉलेज से एमएससी (गणित) की उपाधि प्राप्त की। उनकी इस सफलता में उनकी बहन पूजा अग्निहोत्री और ईला हरितमा का भी विशेष सहयोग रहा।
--
एडीएम ने दी बधाई
ईशा का चयन होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ उनके आवास पर पहुंचे और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एडीएम ने ईशा की मां का सम्मान भी किया। बेटी के वर्षों के संघर्ष को सफलता में बदलते देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
-- नायब तहसीलदार बनीं इला, मुबारकबाद देने पहुंचे लोग
निगोही। यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करके नायब तहसीलदार बनीं इला सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है। खिरिया पश्चिमी निवासी सत्येंद्र सिंह की बेटी इला ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल की है। विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी सत्यपाल सक्सेना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निशात खां, कय्यूम खां आदि ने होनहार बिटिया इला को मिठाई खिलाने के साथ गुलदस्ते देकर बधाई दी। संवाद
Trending Videos

निगोही में इला सिंह को मिठाई खिलातीं विधायक सलोना कुशवाहा। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : 1