फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JAM-2026: Kaushal secured All India Rank 2294 in Physics.

जैम-2026 : भौतिकी में कौशल ने हासिल की ऑल इंडिया 2294 रैंक

Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
JAM-2026: Kaushal secured All India Rank 2294 in Physics.
कौशल कुमार यादव - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम)-2026 में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के छात्र कौशल कुमार यादव ने भौतिकी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अखिल भारतीय 2294 रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जालंधर में प्रवेश सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

जैम-2026 में भौतिकी विषय के लिए 9123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 12.04 अंक के कटऑफ के मुकाबले कौशल ने 18.33 अंक हासिल किए। कौशल ने वर्ष 2024-25 में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से बीएससी उत्तीर्ण की थी। कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भौतिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर शोध कार्य करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कौशल और भौतिकी विभाग को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला सहित डॉ. आलोक कुमार सिंह, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रजनीश दीक्षित, देवेंद्र कुमार और अन्य शिक्षकों ने कौशल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed