फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lathis and sticks used just steps away from the police station; three injured.

Shahjahanpur News: थाने से चंद कदम की दूरी पर चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lathis and sticks used just steps away from the police station; three injured.
तिलहर में थाने से कुछ दूरी पर युवाओं में होती मारपीट। स्रोत: वीडियो ग्रेब
तिलहर। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर जैतीपुर मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने रविवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन इसी विवाद को लेकर रविवार शाम करीब छह बजे जैतीपुर मोड़ यूनियन बैंक के पास दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मिरगापुर निवासी करन समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

विवाद होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि कई दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed