{"_id":"69d4f012cdf47ea2f706e347","slug":"lawyers-in-tilhar-gherao-sdm-in-his-office-raise-slogans-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169997-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में वकीलों ने एसडीएम का उनके कार्यालय में किया घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में वकीलों ने एसडीएम का उनके कार्यालय में किया घेराव, नारेबाजी
विज्ञापन
मंगलवार को तिलहर तहसील में एसडीएम कार्यालय में वार्ता करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष से शनिवार को एसडीएम सदानंद सरोज के डिजिटल हस्ताक्षर वाली डिवाइस चोरी हो गई। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर ने एक वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मंगलवार को भड़क उठे। उन्होंने एसडीएम का उनके कार्यालय में घेराव पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र मौर्य को शनिवार शाम एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर वाली डिवाइस गायब मिली थी। उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया। इस बीच, एक वकील ने डिवाइस की चोरी में अपने साथी वकील का हाथ होने की गोपनीय जानकारी दी। इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र ने एसडीएम के निर्देश पर वकील राजवीर यादव के खिलाफ सोमवार को डिवाइस चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
डिवाइस चोरी होने के मामले में अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर यादव और महामंत्री राहुल देव सागर के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता मंगलवार को दोपहर एसडीएम कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने एसडीएम का घेराव और नारेबाजी करते हुए कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के अधिवक्ता पर चोरी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे पूरे वकालत पेशे की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस दौरान कार्यालय में हुई वार्ता में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं ने दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
000
मेरे डिजिटल हस्ताक्षर वाली डिवाइस कार्यालय से चोरी होना गंभीर मामला है। इस मामले में एक अधिवक्ता ने ही दूसरे वकील द्वारा डिवाइस चोरी किए जाने की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस स्तर से निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी। वकीलों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम तिलहर
Trending Videos