फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard kills pet calf in Sherpur.

Shahjahanpur News: शेरपुर में तेंदुए ने पालतू बछड़े को मारा

Fri, 10 Jul 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills pet calf in Sherpur.
खुटार। गांव शेरपुर में तेंदुए ने पशुशाला में बंधे बछड़े को मार डाला। बाद में शोर होने पर तेंदुआ बछड़े के शव को नदी किनारे छोड़कर चला गया। वनकर्मियों ने तेंदुए की लाेकेशन जानने के लिए कांबिंग की और पगमार्क ट्रेस किए।
विज्ञापन

शेरपुर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका और उनके भाई गुरमुख सिंह की खेत में पशुशाला है। आठ जुलाई की रात दोनों भाई भी पशुशाला के पास सो रहे थे। रात दो बजे पशुओं के चिल्लाने पर बलविंदर और गुरमुख सिंह की आंख खुल गई। टार्च की रोशनी में पशुशाला के पास तेंदुआ दिखने पर दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पशुशाला से दूर भाग गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, राजू, दीपा सिंह, अमरजीत सिंह आदि लाठी, डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर वन दरोगा अनिल वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि बछड़े की गर्दन टूट गई है। बलविंदर सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इसी जगह पर उनके दो बकरों को तेंदुए ने मार डाला था। तेंदुआ देखे जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग करेगी। तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
-दिनेश बडोला, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed