फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman injured in accident dies while being taken from Bareilly to Lucknow.

Shahjahanpur News: हादसे में घायल महिला की बरेली से लखनऊ ले जाते समय मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies while being taken from Bareilly to Lucknow.
दुर्वेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। सड़क हादसे में घायल भरगवां गांव निवासी सुनील पाल की पत्नी सीमा देवी (30) की बरेली से लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 29 जून को सीमा देवी अपने देवर विनीत कुमार व बेटे अर्पित पाल व पुत्री आरुषी के साथ अपने मायके हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव मितौली बाइक से जा रहीं थीं। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में लखनऊ-पलिया हाईवे के निर्माणाधीन बाइपास पर शाहाबाद की ओर से आई कार की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
देवर विनीत कुमार और बच्चे बाइक से उछलकर खेत पर गिरने से मामूली रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद सीमा देवी को बरेली रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ ले जाते समय सीमा देवी ने दम तोड़ दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

-------------------
17 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल युवक की मौत



शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के बरुआरा गांव निवासी 36 वर्षीय दुर्वेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 17 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल हुए थे। चाचा भाईलाल ने बताया कि भतीजा दुर्वेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 22 जून को वह अपनी ससुराल सवायजपुर जाने के लिए निकला था। थाना अल्हागंज क्षेत्र में देहना मनिहार गांव की मोड़ पर बस से उतरने के बाद उसे किसी बाइक से टक्कर लग गई। इसके बाद से उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया। उसका मौत से पत्नी नीलम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। एक बेटा हिमांशु और बेटी अंबिका हैं। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

दुर्वेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दुर्वेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed