{"_id":"69c59c3f66a6899ed40f5e2a","slug":"leopard-sighted-with-cubs-forest-department-appeals-for-vigilance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169022-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, वन विभाग की सतर्क रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, वन विभाग की सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव कहेलिया से कस्बे को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर पिछले चार दिन से दो शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई देने जाने का दावा किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ शावकों के साथ सड़क और खेतों में विचरण कर रहा है। इससे लोगों में भय व्याप्त है।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। फिलहाल तेंदुए के पदचिह्न नहीं देखे जा सके हैं। टीम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। करीब एक महीने पहले कस्बा निवासी आनंद प्रकाश सिंह उर्फ मटोल सिंह के गन्ने की मेड़ पर लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई थी।
अब पिछले चार दिन से तेंदुआ और दो शावकों को देखे जाने का दावा किया जा रहा है। बुधवार की दोपहर रेलवे स्टेशन कहेलिया के पास पड़ने वाले गेट संख्या 311 से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर पड़ने वाले गांव कहेलिया निवासी राजपाल सिंह यादव के बाग में खेतों की तरफ जा रहे किसानों ने एक तेंदुए के साथ दो शावकों को देखा और शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
सूचना पाकर गांव वाले पहुंच गए। किसी व्यक्ति ने वन विभाग को सूचना दे दी। तेंदुए और शावकों को देखे जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी।
बताया जाता है कि गेट नंबर 311 और गेट नंबर 309 के मध्य रेलवे लाइन के किनारे खड़ी झाड़ियों में तेंदुए और शावकों के छिपने की काफी जगह है। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया था। फिलहाल मौके पर पदचिह्न और कोई ऐसे प्रमाण नहीं मिले जिससे तेंदुए और शावकों की पुष्टि हो सके। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
Trending Videos