{"_id":"69c59d24f55e86286f05971d","slug":"walls-have-crumbled-drains-lie-exposed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-168996-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टूट गईं दीवार... खुले पड़े नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टूट गईं दीवार... खुले पड़े नाले
विज्ञापन
मोहल्ला महमंद हद्दफ में बस्ती के बीच खुला हुआ नाला। संवाद
- फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में कई क्षेत्रों में खुले नाले हादसों का कारण बन सकते हैं। पूर्व में कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। नालों के आसपास दीवार नहीं बनाई गई है। वाहन चालक और पशु गिरकर घायल हो जाते है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जान जोखिम में रहती है लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बरेली में बुधवार को नाले में एक व्यक्ति गिर गया था। उसका बाद में पता चल सका। इसी तरह से शाहजहांपुर में भी शहर में कई नाले खुले हुए हैं। इसमें अधिकतर नाले घनी आबादी वाले क्षेत्र में हैं। लोग नाले में गिरकर घायल हो जाते हैं। अक्सर पशु नालों में गिर जाते हैं। उनको निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
जलालनगर में बस्ती के बीच में खुला नाला है। नाले के दोनों तरफ से लोग गुजरते हैं। दो दिन पहले एक व्यक्ति इस नाले में गिर गया था। मोहल्ले के लोगों ने काफी मुश्किल से उस व्यक्ति को निकालकर जान बचाई। करीब 100 मीटर लंबाई में नाला खुला हुआ है। नाले के दोनों तरफ दीवार नहीं बनी हुईं हैं। करीब चार वर्षों से नाला खुला हुआ है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
--
सुभाषनगर में दीवार नहीं बनने से नाला खतरनाक
लाल इमली से सुभाषनगर जाने वाली सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे नाला बना हुआ है। इस पर दीवार नहीं बनाई गई है। नाला और सड़क बिल्कुल समतल है। बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे पहले बचपन स्कूल के पास नाले की स्लैब टूटी हुई है। यहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। इसी पर बिजली का खंभा लगा है। पास में स्कूल होने की वजह से बच्चों को खतरा बना रहता है।
--
अंटा चौराहा पर खुला है नाला
अंटा चौराहा के पास नाला खुला हुआ है। नाले की दीवार नहीं बनाई गई है। लोगों ने यहां पर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां पर कई बार जाम भी लग जाता है। वाहन चालकों के नाले में गिरने की आशंका रहती है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
--
हद्दफ चौकी पर खुले नाले के दोनों तरफ बने आवास
हद्दफ चौकी के पास से निकलने वाले नाले के दोनों तरफ आवास बने हुए हैं। लोगों ने नाले के पास कब्जा करके हद से बाहर आवास बना लिए हैं। बारिश के दिनों में नाला उफनाने लगता है। कई बार लोग नाले में गिर चुके हैं। लोगों की मदद से बचाया गया। नगर निगम को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
--
नालों के निर्माण के लिए आया करोड़ों का बजट
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर में नाला निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी कराया है। इसमें शहबाजनगर- निगोही रोड पर पंचपीर तिराहे से चांदनी पुलिया नाले तक सड़क के बाईं ओर आरसीसी नाले का निर्माण दो करोड़ 99 लाख रुपये से कराया जाएगा। रेती रोड पर ग्रीन वैली स्कूल चौराहे के पास से सेटेलाइट बस अड्डे के निकट बरेली बाइपास तक आरसीसी नाला निर्माण दो करोड़ 47 लाख रुपये से होगा। बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास से अकर्रा पुलिया तक छह करोड़ की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। तारीन टिकली तिराहे पर सागर स्वीट्स से ककरा रोड पुरानी रेलवे लाइन तक नौ करोड़ 92 लाख से नाला बनवाया जाएगा। दुर्गा होटल के पास से बस अड्डा होते हुए महिला थाने के पास निगोही मोड़ तक आरसीसी ह्यूम पाइप डालने का कार्य एक करोड़ 22 लाख रुपये से किया जाएगा। नालों का निर्माण होने के बाद शहर के लोगों को राहत मिलेगी।
--
शहर में जो भी खुले हुए नाले हैं, उनको बंद करने का काम शुरू किया जा रहा है। शहर के मुख्य नालों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही अन्य नालों को चिह्नित कर निर्माण कराया जाएगा। इससे आम लोगों की परेशानी खत्म होगी।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
Trending Videos

मोहल्ला महमंद हद्दफ में बस्ती के बीच खुला हुआ नाला। संवाद- फोटो : Archive