सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life in danger due to hanging electric wires

Shahjahanpur News: लटक रहे बिजली के तारों से खतरे के साए में जिंदगी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Life in danger due to hanging electric wires
तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए रिवैंप योजना के अंतर्गत 164 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों के सिर पर खतरा बदस्तूर मंडरा रहा है। बरसात और आंधी के दौरान यह खतरा और बढ़ जाता है। तेज हवा चलने पर तार आपस में टकराते हैं या नीचे झूलने लगते हैं। यही नहीं कई स्थानों पर घरों की छतों और बालकनियों के बेहद करीब से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

रविवार को मोहल्ला अंटा स्थित ऑडिटोरियम में करणी सेना के सम्मेलन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार कर्मचारियों को करंट लग गया था। इसी तरह पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तारों के छूने से निजी बस मालिक और उनके बेटे की मौत हो गई। इसी तरह की घटना की अपने जिले में पुनरावृत्ति होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली की लाइनें नीचे लटक रही हैं। पुराने जिला अस्पताल से मालखाना मोड़ की ओर जाने वाले शनिदेव मंदिर के सामने बंच लाइन नीचे लटक रही है, जबकि उसके थोड़े ऊपर से 11 केवीए के तार भी गुजरे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रमुख मार्ग पर जुलूस और वाहनों के साथ ही पूरे दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। फिर भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा। बहादुरगंज में मशीनरी मार्केट में तार नंगे हैं। यह लाइन काफी जर्जर है। तारों को रोकने के लिए लकड़ी के डंडे से बांधा गया है। जुलूस या कोई कार्यक्रम होने पर तार को ऊंचा करा दिया जाता है। प्रमुख बाजार से गुजरे तारों को हटाने में विद्युत निगम दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
मोहल्ला एमनजई जलालनगर में फूटी मस्जिद के पास तारों को हटाकर लाइन बंच लाइन डाली गई है। यह बंच लाइन इतनी नीची है कि कोई व्यक्ति हाथ ऊपर उठाकर आसानी से इसे छू ले। नीची बंच लाइन के चलते लोग चार पहिया वाहन निकालने से घबराते हैं। ऐसी ही अनगिनत जगहों पर हाईटेंशन लाइन लटक रहे हैं। आबादी के बीच इन बिजली की लाइनों से हादसे का खतरा बना हुआ है।
--
जैतीपुर : पेड़ों से गुजार दी ट्रांसफॉर्मर की लाइन
जैतीपुर। गांव मरेना के आबादी वाले क्षेत्र में बिजली की लाइन को निकाला गया है। गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर से लाइनों को पेड़ों से होकर गुजारा गया है। पेड़ों के नजदीक ही आवास होने के कारण हादसे का खतरा रहता है। परिजन बच्चों को पेड़ों की तरफ खेलने नहीं जाने देते हैं। हल्की हवा चलने पर तार टूटकर गिर जाते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
--
कुर्रियाकलां : हाईटेंशन लाइन से हादसे का खतरा
कुर्रियाकलां। क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में जिंदबाबा स्थान के पास से निकली 11 केवीए की एचटी लाइन का एक तार जमीन से मात्र पांच या छह फुट की ऊंचाई पर लटक रहा है। इससे किसान ट्रैक्टर को खेत की जोताई के लिए डर के कारण नहीं निकालते हैं। संवाद
--
फोटो 16
तिलहर : कॉलोनी में बांस से रोके तार, हादसे की आशंका
तिलहर। गुरगवां कॉलोनी में बिजली के तार झूल रहे हैं। कॉलोनी में बिजली के खंभे नहीं लगे होने के कारण तारों को बांस के सहारे रोका गया है। तेज हवा चलने से कई बार बांस गिरने से तार जमीन पर आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बरसात में पानी से भीगे बांस में करंट उतर आने पर लोग झटका खा जाते हैं। इसे लेकर लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
--
लोगों का दर्द
गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन के चलते किसान काफी परेशान हैं। लाइन काफी नीचे हैं। इसे लेकर तमाम बार शिकायत की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
- सत्यवीर सिंह, बांसखेड़ा
--
ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद बिजली की लाइन के लिए खंभे नहीं लगाए गए हैं। पेड़ों में तारों को बांधकर गुजारा गया है। इससे हादसे का खतरा रहता है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
-भूपेंद्र सिंह, मरेना-जैतीपुर
--
बिजली की लाइनों को ऊंचा कराना प्राथमिकता में है। जहां भी लाइनें नीचे हैं, उसे ऊंचा कराया जाएगा। उपभोक्ता हित में लगातार कार्य भी कराया जा रहा है।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद- फोटो : Samvad

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद- फोटो : Samvad

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद- फोटो : Samvad

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद- फोटो : Samvad

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद

तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में नीचे लटक रहे बिजली के तार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed