सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncertainty over the admission of 41 children; parents summoned.

Shahjahanpur News: 41 बच्चों के प्रवेश पर संशय, अभिभावकों को बुलाया गया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Uncertainty over the admission of 41 children; parents summoned.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवेदन के बाद लॉटरी में नाम आने पर भी 41 प्रवेश आर्डर लेने के लिए लोग नहीं पहुंचे। बीआरसी से कर्मचारी उन्हें बार-बार कॉल कर बुला रहे हैं। दूसरी ओर बीएसए ने बीईओ से ब्लॉकवार आरटीई के तहत हुए आवेदनों का ब्योरा मांगा है।
Trending Videos

नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही आरटीई के तहत लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। तीन चरणों में आवेदन के बाद 957 बच्चों के नाम लाॅटरी के माध्यम से निकाले गए थे। उन्हें प्रवेश ऑर्डर जारी कर दाखिले के लिए कहा गया। अधिकतर अभ्यर्थी अपने आवेदन ले गए, लेकिन 41 आवेदनों को लेने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बीआरसी से आवेदकों को बार-बार कॉल कर प्रवेश ऑर्डर ले जाने के लिए फोन कर गुजारिश की गई, लेकिन आवेदक आने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में प्रवेश ऑर्डर का वितरण नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर ब्लॉकों को सूची भेजकर आरटीई के तहत अब तक हुए प्रवेश की सूची मांगी गई है जिससे प्रवेश की वास्तविक स्थिति का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed