{"_id":"6a26fdae110f5158a106c4d3","slug":"prince-eleven-became-champions-after-defeating-power-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175579-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पॉवर हाउस को हराकर प्रिंस इलेवन बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पॉवर हाउस को हराकर प्रिंस इलेवन बना चैंपियन
विज्ञापन
अंजनेय जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच की विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत : एकेडमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा के बिरहामपुर झंझारपुर में स्व. रमेश चंद मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रिंस इलेवन की टीम ने पॉवर हाउस इलेवन को 69 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस इलेवन ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसमें फैसल ने 60, तुषार ने 40, जैश ने 30 रन बनाए। पावर हाउस इलेवन के गेंदबाज अंकित ने तीन, राहुल ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर हाउस इलेवन की टीम 140 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए सबसे अधिक ईशु पाठक ने 60, भोला ने 20 रन बनाए। प्रिंस इलेवन के गेंदबाज रवि ने चार, नईम ने तीन, जैश ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह ने विजेता टीम के कप्तान प्रिंस और टीम के अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट चटकाने पर रवि को मैन ऑफ मैच चुना गया। फैसल को मैच ऑफ द सीरीज चुना गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कांट की टीम ने अरविंद क्रिकेट एकेडमी को 187 रन से हराया
खुटार। अंजनेय जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में आयुष स्पोर्ट्स एकेडमी कांट की टीम ने अरविंद क्रिकेट एकेडमी गोला को 187 रनों से हरा दिया।
गोला के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयुष स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने कप्तान शिखर के 117, आराध्य के 65 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 285 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गोला की ओर से कृष्णा ने छह विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गोली की टीम 98 रनों पर ऑलआउट हो गई।
आयुष एकेडमी के योग ने चार विकेट लिए। शिखर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। छह विकेट लेने वाले कृष्णा को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि कुंवर अभिजय पटेल ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनाेज यादव, तारकेश्वर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, लालबहादुर वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुलौली ने अजय की बल्लेबाजी से नारायणपुर को हराया
कुर्रियाकलां। गांव में चल रहे मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में गुलौली की टीम ने नारायणपुर को नौ विकेट से हरा दिया। गुलौली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायणपुर की टीम ने 78 रन बनाए। इसमें अंकित ने 36 रन की पारी खेली। जवाब में गुलौली की टीम ने मात्र पांच ओवर में ही एक विकेट खोकर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर अजय ने नाबाद 48 रन की पारी खेलकर टीम को नौ विकेट से मैच जिता दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला पंचायत सदस्य चंद्रकेतु मौर्या ने दिया। व्यवस्था में प्रतीक पांडेय, पूरनलाल कश्यप, दुर्गेश मिश्रा, अमित अवस्थी, श्याम पांडेय का सहयोग रहा। संवाद
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस इलेवन ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसमें फैसल ने 60, तुषार ने 40, जैश ने 30 रन बनाए। पावर हाउस इलेवन के गेंदबाज अंकित ने तीन, राहुल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर हाउस इलेवन की टीम 140 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए सबसे अधिक ईशु पाठक ने 60, भोला ने 20 रन बनाए। प्रिंस इलेवन के गेंदबाज रवि ने चार, नईम ने तीन, जैश ने दो विकेट हासिल किए।
Trending Videos