{"_id":"6a26fcf41d857730fa01985a","slug":"woman-dies-48-days-after-marriage-dowry-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175602-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाह के 49 दिन बाद महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाह के 49 दिन बाद महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटे। स्रोत: पुलिस
- फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर / तिलहर। तिलहर क्षेत्र के गोबरसंडा गांव निवासी 21 वर्षीय अंजनी की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीतापुर से आए मायके वालों ने शव की हालत देखकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है।
सीतापुर के थाना हरगांव के झबरी गांव निवासी दीपक ने बताया कि इसी साल 20 अप्रैल को बहन अंजनी की शादी थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी अरुण के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के तीन-चार दिन बाद ही दामाद दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगा।
बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। रविवार की शाम बहन से मां महेश्वरी की बात हुई तो सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे बहनोई ने मां को फोन कर बताया कि अंजनी ने फंदा लगा लिया है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब बहन की ससुराल पहुंचे तो उसका शव ट्राॅली पर रखा हुआ था।
विज्ञापन
उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि बहन की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पूर्व अंजनी के साथ मारपीट की गई थी। अंजनी की ससुराल वालों को समझा दिया गया था। इसके बाद ससुराल वाले अंजनी को विदा करा ले गए थे, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इकलौती बहन अंजनी के शव को देख भाई दीपक, शिवकुमार, सुभाष, मां महेश्वरी देवी रोते-रोते बेहोल गईं।
सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-11
दहेज हत्या में नामजद पति और सास गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खुदागंज। बखौरा गांव में विवाहिता शिवानी सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अंकित सिंह और सास कमलेश को सोमवार सुबह उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में हाजिर किए जाने पर वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में तिलहर निवासी शिवानी के पिता देवेंद्र सिंह ने शनिवार को थाने में दहेज के लिए बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार विवाहिता की मौत की जांच गहनता से की जा रही है और जांच प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- --
आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मनीषा बानो ने पति अकील समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका निकाह तीन वर्ष पूर्व अकील के साथ हुआ था। मायके वालों ने निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बावजूद पति दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में ई-रिक्शा की मांग कर रहे थे। छह जून को पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
-- -- -- --
दहेज उत्पीड़न में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव सिकंदरपुर निवासी लखविंदर सिंह की पत्नी कलविंदर कौर ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री सिमरनजीत कौर की शादी 25 जनवरी 2025 को सिंधौली के गांव सरैंया जप्ती निवासी जगजीत सिंह से की थी। शादी के बाद से ही दामाद जगजीत सिंह, दामाद के पिता गुलेंद्र सिंह, मां सुरजीत कौर बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये मांगने लगे। तीन महीने से पुत्री उनके पास रह रही है, ससुराल के लोग विदा कराने नहीं आ रहे हैं। धमकी देते हैं कि पुत्री को ससुराल भेजा तो जान से मार देंगे। संवाद
-- -- -- -- --
पति और सास-ससुर पर विवाहिता को पीटकर निकालने का आरोप
बंडा। दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर धरमंगदापुर के रवींद्र कुमार की पुत्री अक्षिता देवी को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। अक्षिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र के गांव डिमरोल निवासी एक युवक से हुई थी।
विवाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं होकर ससुराल वाले रकम मांगने लगे। पिता ने देने में असमर्थता जताई तो गत 28 मई को पति और सास-ससुर ने उन्हें पीटकर घर से भगा दिया। अक्षिता का आरोप है कि तहरीर देने पर भी पुलिस कार्रवाई करने के परिवार परामर्श केंद्र भेजकर समझौता कराने का प्रयास कर रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को भेजा जा रहा है। वहां समाधान नहींं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
मुकदमे की तारीख पर आई विवाहिता को पीटा, पति गिरफ्तार
तिलहर। मुकदमे की तारीख पर आईं ढकिया परवेजपुर निवासी देवकी को सोमवार को दोपहर न्यायालय के बाहर आने पर उसके पति श्याम सिंह ने गाली-गलौज करते हुए पीटा। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी पति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विवाहिता देवकी की मां परमेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही श्याम सिंह से किया था। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर गर्भवती पुत्री को घर ले आईं। देवकी के एक पुत्री है और मामला स्थानीय न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे की तारीख पर वह पुत्री के साथ आईं, लेकिन अदालत से बाहर आने पर उस पर उसके पति ने हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष से श्याम सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए पत्नी पर पीटने का आरोप लगाया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार श्याम सिंह के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
सीतापुर के थाना हरगांव के झबरी गांव निवासी दीपक ने बताया कि इसी साल 20 अप्रैल को बहन अंजनी की शादी थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी अरुण के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के तीन-चार दिन बाद ही दामाद दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। रविवार की शाम बहन से मां महेश्वरी की बात हुई तो सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे बहनोई ने मां को फोन कर बताया कि अंजनी ने फंदा लगा लिया है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब बहन की ससुराल पहुंचे तो उसका शव ट्राॅली पर रखा हुआ था।
Trending Videos
उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि बहन की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पूर्व अंजनी के साथ मारपीट की गई थी। अंजनी की ससुराल वालों को समझा दिया गया था। इसके बाद ससुराल वाले अंजनी को विदा करा ले गए थे, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इकलौती बहन अंजनी के शव को देख भाई दीपक, शिवकुमार, सुभाष, मां महेश्वरी देवी रोते-रोते बेहोल गईं।
सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-11
दहेज हत्या में नामजद पति और सास गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खुदागंज। बखौरा गांव में विवाहिता शिवानी सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अंकित सिंह और सास कमलेश को सोमवार सुबह उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में हाजिर किए जाने पर वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में तिलहर निवासी शिवानी के पिता देवेंद्र सिंह ने शनिवार को थाने में दहेज के लिए बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार विवाहिता की मौत की जांच गहनता से की जा रही है और जांच प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मनीषा बानो ने पति अकील समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका निकाह तीन वर्ष पूर्व अकील के साथ हुआ था। मायके वालों ने निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बावजूद पति दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में ई-रिक्शा की मांग कर रहे थे। छह जून को पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
दहेज उत्पीड़न में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव सिकंदरपुर निवासी लखविंदर सिंह की पत्नी कलविंदर कौर ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री सिमरनजीत कौर की शादी 25 जनवरी 2025 को सिंधौली के गांव सरैंया जप्ती निवासी जगजीत सिंह से की थी। शादी के बाद से ही दामाद जगजीत सिंह, दामाद के पिता गुलेंद्र सिंह, मां सुरजीत कौर बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये मांगने लगे। तीन महीने से पुत्री उनके पास रह रही है, ससुराल के लोग विदा कराने नहीं आ रहे हैं। धमकी देते हैं कि पुत्री को ससुराल भेजा तो जान से मार देंगे। संवाद
पति और सास-ससुर पर विवाहिता को पीटकर निकालने का आरोप
बंडा। दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर धरमंगदापुर के रवींद्र कुमार की पुत्री अक्षिता देवी को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। अक्षिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र के गांव डिमरोल निवासी एक युवक से हुई थी।
विवाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं होकर ससुराल वाले रकम मांगने लगे। पिता ने देने में असमर्थता जताई तो गत 28 मई को पति और सास-ससुर ने उन्हें पीटकर घर से भगा दिया। अक्षिता का आरोप है कि तहरीर देने पर भी पुलिस कार्रवाई करने के परिवार परामर्श केंद्र भेजकर समझौता कराने का प्रयास कर रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को भेजा जा रहा है। वहां समाधान नहींं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
मुकदमे की तारीख पर आई विवाहिता को पीटा, पति गिरफ्तार
तिलहर। मुकदमे की तारीख पर आईं ढकिया परवेजपुर निवासी देवकी को सोमवार को दोपहर न्यायालय के बाहर आने पर उसके पति श्याम सिंह ने गाली-गलौज करते हुए पीटा। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी पति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विवाहिता देवकी की मां परमेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही श्याम सिंह से किया था। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर गर्भवती पुत्री को घर ले आईं। देवकी के एक पुत्री है और मामला स्थानीय न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे की तारीख पर वह पुत्री के साथ आईं, लेकिन अदालत से बाहर आने पर उस पर उसके पति ने हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष से श्याम सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए पत्नी पर पीटने का आरोप लगाया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार श्याम सिंह के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद

खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटे। स्रोत: पुलिस- फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।