{"_id":"6a53eccda0059f570a03d2fd","slug":"massive-tree-plantation-drive-launched-44-million-saplings-planted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178747-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पौधरोपण महायज्ञ का आगाज, 44 लाख पौधे रोपे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पौधरोपण महायज्ञ का आगाज, 44 लाख पौधे रोपे गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पौधरोपण करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ का रविवार को शुभारंभ हो गया। इस दौरान 44 लाख पौधे रोपे गए। जिले में कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने पौधों को रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, साथ ही पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान व जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है।
बता दें कि वर्ष 2026 में जनपद को 52 लाख 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें छह लाख 21 हजार पौधों को वन विभाग को रोपित करना है। बाकी 46 लाख 34 हजार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य अन्य विभागों को दिया गया है। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि रविवार को चलाए गए अभियान के तहत 44 लाख पौधों को रोपा गया। बाकी बचे पौधों का रोपण जल्द पूरा कराया जाएगा।
वन विभाग की ओर से भावलखेड़ा के सेना भूमि क्षेत्र-1 में तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में 7500 पौधों को रोपा गया। शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हरिशंकरी पौध का रोपण कर किया। इस बीच जनप्रतिनिधियों, अफसरों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं नियमित देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि पौधरोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के पौधरोपण महायज्ञ के अंतर्गत जिले में 52.55 लाख पौधे रोपने का का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसमें 6.21 लाख पौधों का रोपण वन विभाग व 46.34 लाख पौधों का रोपण अन्य विभाग करेंगे। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
नगर निगम की ओर से ककरा कांकर कुंड में पौधे रोपे गए। मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने पौधे रोपे। महापौर के अनुसार, निगम को इस वर्ष 17,991 पौधों को रोपने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 19,060 पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है।
--
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
शाहजहांपुर। वन विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने अतिथियों के साथ पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि अभियान से ही पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। संवाद
--
नोडल अधिकारी ने हरिशंकरी पौधों का निरीक्षण किया
जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान रविवार को कंपोजिट विद्यालय अटसालिया में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पूर्व में लगाए गए हरिशंकरी पौधों का निरीक्षण किया और उनकी संतोषजनक वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस बीच छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, दपिंदर कौर, निकहत परवीन भी मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा व डिप्टी सीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ ने भी पौधों को रोपा। सीएमओ के अनुसार, जिले में विभाग को 16 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। रोटरी क्लब ने नए सत्र की शुरुआत पौधरोपण के साथ की। अध्यक्ष रोहित गोयल ने हरिवन में पौधे लगाए।
मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी दीप्ति शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए कपास, अंजनी, ढाक, खिरनी व नींबू जैसे दुर्लभ व उपयोगी पौधे लगाए। संयोजक अजय शर्मा, सचिव डॉ. गौरव कौशल, सुनील शर्मा मौजूद रहे। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने जीआईसी मैदान, आवास विकास बरेली मोड़ स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क आदि में पौधे लगाएं।
प्राचार्य डॉ.सुरचना त्रिवेदी के निर्देशन में प्रो. दुर्गावती सिंह, अनुराधा, पारुल यादव, रितु मिश्रा मौजूद रहीं। भाजपा के युवा नेता राजकमल वाजपेयी ने हाईवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में पौधों को रोपा। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य मोहसिन हसन खां के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डॉ.मोहम्मद शोएब, डॉ.रईस अहमद, डॉ.फैयाज अहमद मौजूद रहे।
रेडक्रॉस और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार ने भी पौधे रोपे। रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी, सरोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। श्री रामचंद्र मिशन व हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के मिश्रीपुर स्थित योगाश्रम परिसर में एक पेड़ बाबूजी के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपा गया। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने पौधे लगाने के फायदे गिनाए। जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
--
ग्रामीण इलाकों में भी रोपे गए पौधे
कांट। जीआईसी में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय मौर्या ने किया। शिक्षक संतोष, विमल बाबू, मंजुल कुमार आदि मौजूद रहे।
तिलहर। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता आदि ने ग्राम मुडिया बिहारीपुर में पौधे लगाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, हितेश गुप्ता, रिंकू मौजूद रहे। तहसील परिसर में एसडीएम जीत सिंह राय, थाना परिसर में इंस्पेक्टर प्रिंस शर्मा ने पौधरोपण किया।
खुदागंज। राम मंदिर में विधायक वीर विक्रम सिंह ने पौधरोपण की। पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
-- -- -- -
राज्यसभा सांसद ने किया पौधरोपण
खुटार। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने गांव हिमंचलपुर के बिटोली देवी महाविद्यालय और गांव कुसुमा के स्वामी विवेकानंद कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रबंधक अंकुर कुमार, प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजबहादुर शुक्ला, सुभी शुक्ला, विजयपाल मौजूद रहे। मिथिलेश कुमार ने गांव अगौना में भी एक पेड़ मां के नाम से लगाया। इस मौके पर नीलम देवी, देवेंद्र अवस्थी बीडीओ आरपी राना आदि मौजूद रहे। भैंसी नदी के खुटार पुवायां पुल के पास एडीएम सदानंद सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने पौधरोपण किया। पुवायां मंडी परिसर में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रंजना सिंह ने पौधरोपण किया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने लक्ष्य इंस्टीट्यूट में पौधरोपण किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
जिला न्यायाधीश ने कार्यालय परिसर में रोपा पौधा
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने एक पेड़ मां के नाम के तहत कदम का पौधा लगाया। इसी प्रकार न्यायिक अधिकारी नरेंद्र कुमार तृतीय, मोहम्मद रिजवान अहमद, आशीष कुमार वर्मा, नेहा आनंद, प्रतिभा सिंह, मनीष कुमार सिंह ने न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। संवाद