फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mere formality being observed in the name of repairing the fancy lights.

Shahjahanpur News: फैंसी लाइट सही करने के नाम पर निभाई जा रही औपचारिकता

Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mere formality being observed in the name of repairing the fancy lights.
रोशनी गोदाम में फैंसी लाइट ठीक करता कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण के लिए लगाई गईं फैंसी तितली लाइट खराब होने के मामले में नोटिस जारी होने के बाद फर्म ने कार्रवाई से बचने के लिए औपचारिकता निभाते हुए एक कर्मचारी से लाइटें सही कराना शुरू किया है। दिल्ली से एक कर्मचारी ने रोशनी गोदाम में लाइट ठीक करनी शुरू कीं लेकिन थोड़ी देर में उसके पास सामान खत्म हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर करीब एक वर्ष पहले हरदोई की श्री लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल फर्म ने 500 फैंसी लाइटें लगाई थीं। अधिकतर लाइट खराब हो गईं। इस मामले में 31 जुलाई को नगर निगम की ओर से फर्म के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर सभी लाइटों को ठीक किया जाए अन्यथा फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फर्म ने कार्रवाई से बचने के लिए एक कर्मचारी को लाइट ठीक करने के लिए भेजा है। उसने सात लाइट ही सही कीं। इसके बाद उसके पास लाइट सही करने वाला सामान खत्म हो गया। दिल्ली की कंपनी से आए कर्मचारी रोशन ने बताया कि उसकी कंपनी से ही फर्म ने लाइट खरीदी थी। कंपनी ने उसको मात्र 40 लाइट ठीक करने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सामान भिजवाने के लिए कंपनी में बात कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर में लगी करीब 250 लाइट खराब हैं। वहीं, कर्मचारी मात्र 40 लाइट ही ठीक करने आया है। अकेले वह काम करेगा तो कई दिन लग जाएंगे।

--
फर्म संचालक ने लाइटों को सही कराने का कार्य शुरू कराया है। सभी लाइटों को जल्द-से-जल्द ठीक कराने के लिए फर्म के लोगों से कहा गया है। सभी लाइटें समय से सही नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed