{"_id":"6973bd78b230ffe8eb099e80","slug":"on-vasant-panchami-the-ganga-riverbank-at-dhai-ghat-was-bustling-with-activity-throughout-the-day-due-to-the-festive-bathing-ritual-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163768-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वसंत पंचमी पर पर्व स्नान से दिनभर गुलजार रहा ढाई घाट का गंगा तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वसंत पंचमी पर पर्व स्नान से दिनभर गुलजार रहा ढाई घाट का गंगा तट
विज्ञापन
मोहल्ला मंडी में पतंग की खरीदारी कर जातीं महिलाए। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन पर्व पर जनपद सहित अन्य स्थानों से पर्व स्नान को आए श्रद्धालुओं से दिनभर गुलजार रहा। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर गंगा मैया की आरती उतारी और उनसे परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगीं। इस मौके पर साधु-संतों ने मेला क्षेत्र में भगवान की पालकी की शोभायात्रा निकाली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर वसंत ऋतु की शुभकामनाएं दीं।
पर्व के अनुरूप ढाई घाट का मेला क्षेत्र सुबह से वसंती रंग में रंगा दिखने लगा। ब्रह्म मुहूर्त में स्थान करने वाले साधु-संतों ने पीले वस्त्र धारण करके अपने डेरों पर पूजन किया। पर्व स्नान को आए तमाम श्रद्धालु भी अपने साथ पीले वस्त्र लेकर आए। स्नान के बाद तमाम श्रद्धालुओं ने भी पीत वस्त्र धारण करके पंडा-पुजारियों से पूजन अनुष्ठान कराए।
कई श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा सुनी और कुछ श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद रेतीले घाट पर पकाई गई खिचड़ी से कन्याओं को भोज कराया। इसके साथ ही पंडा-पुजारियों और कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया।
पर्व स्नान पर साधु संतों के अखाड़ों पर श्रीरामकथा और श्रीमद् भागवत कथा के आयोजनों से ढाई घाट पर दिन भर धार्मिक माहौल बना रहा। मेला क्षेत्र की परिक्रमा के दौरान कई नागा साधु तलवार और भाले के साथ करतब करते हुए पालकी शोभायात्रा में सबसे आगे चले। पालकी शोभायात्रा में सखी बाबा का नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया। मेले की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही।
--
मेला क्षेत्र से एक किमी दूर बनाई गई वाहन पार्किंग
मेला आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन करीब एक किमी पहले शमशाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे चौरा गांव के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोक दिए गए। इस व्यवस्था से मेला क्षेत्र में भीड़ के बावजूद किसी भी मार्ग पर जाम लगने की नौबत नहीं आई, लेकिन मेले से पार्किंग की दूरी को लेकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खासे परेशान हुए। एक किमी रेत में चलकर श्रद्धालु मेलास्थल तक पहुंचकर पस्त पड़ गए।
--
खूब उड़ी पतंगें, लोगों ने किया हवन-पूजन
शाहजहांपुर। वसंत पंचमी पर लोगों ने पतंगबाजी का खूब लुत्फ लिया। लोगों ने हवन-पूजन कर विद्या की देवी सरस्वती की आराधना भी की।
पतंगबाजी के शौकीनों ने बृहस्पतिवार से ही खरीदारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को जमकर पेच लड़ाए गए। लोगों ने खुले मैदानों पर पतंग उड़ाईं। वहीं, विभिन्न संस्थानों में सरस्वती जी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भी लोगों ने पूजा की।
वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की ओर से हनुमतधाम प्रांगण में विचारगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना धीरू, हनुमतधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं ग्रुप सदस्यों ने मां सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना से किया।
इसके पश्चात साहित्यकार एवं शिक्षाविद आचार्य नित्यानंद मुद्गल को मां सरस्वती साहित्य रत्न सम्मान, आइला बानो को विलक्षण प्रतिभा सम्मान और शिक्षाविद् उर्मिला सक्सेना को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी, महासचिव सतीश सक्सेना, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, अभिनय गुप्ता, कौशलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
फोटो- 43
सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया हवन
खुटार। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर शुक्रवार को माता सरस्वती की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। छात्र छात्राओं ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने बच्चों को वसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। हवन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
--
घोड़ी बाबा मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
तिलहर। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को मोहल्ला निजामगंज स्थित सिद्ध घोड़ी बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं का वार्षिक मेला लगा।
मंदिर कमेटी के संरक्षक कमलेश गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता ने मेले की तैयारियां पहले से ही पूरी करा लीं थीं। मंदिर परिसर के बाहर दूर-दराज से आए दुकानदारों ने सुबह से खिलौने, पूजा सामग्री, मिठाई, चाट और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सजा लीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर बाबा के समक्ष माथा टेककर उनकी पूजा की और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। कई स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए। संवाद
Trending Videos

मोहल्ला मंडी में पतंग की खरीदारी कर जातीं महिलाए। संवाद- फोटो : सांकेतिक