{"_id":"6976552dbee78533560f9f6c","slug":"patients-were-alerted-about-how-to-protect-themselves-from-seasonal-illnesses-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163924-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए किया सचेत
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
तिलहर स्थित कुंवरगंज पीएचसी में मरीज की जांच कर दवा लिखते डॉ.अनुराग गुप्ता। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
तिलहर/खुदागंज। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आराेग्य मेलों में सुबह से दोपहर तक मरीजों की खासी भीड़ रही। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं देने के साथ सर्दी, बुखार, खांसी, जुकाम, अस्थमा आदि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सचेत करते हुए कई सुझाव दिए। इस बीच, सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेने के साथ मरीजों से बात की।
Trending Videos
राजनपुर पीएचसी पर डॉ. अभिषेक जौहरी ने 60 मरीजों को दवाएं देने के साथ उनमें से 20 मरीजों की जांचें कराईं। कुंवरगंज पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने उपचार कराने आए मरीजों को सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमापुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 50 मरीजों में 20 की जांचें कराने के बाद सभी को दवाएं मुहैया कराईं। खुदागंज क्षेत्र में हसनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में 21 मरीज पहुंचे और जांच करने पर उनमें से तमाम मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।
डॉ. फहीम खां सभी काे दवाएं दीं। व्यवस्था में फार्मासिस्ट कन्हैया लाल, वार्ड ब्वॉय बिशन दयाल, एलटी योगेंद्र पाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।