{"_id":"69dbeae05585f699080fff87","slug":"postal-employees-met-with-the-mp-and-presented-their-grievances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170442-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांसद से मुलाकात कर डाक कर्मियों ने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांसद से मुलाकात कर डाक कर्मियों ने रखी समस्याएं
विज्ञापन
अपने आवास पर समस्याओं को सुनते सांसद अरुण सागर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यालय में पहुंचे फरियादियों और डाकघर के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
इस बीच ऑल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज यूनियन ग्रुप-सी के मंडलीय सचिव राजेश कुमार ने ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2001 में तत्कालीन डाक अधीक्षक ने संघ के संचालन के लिए एक यूनियन कक्ष आवंटित किया था।
वर्तमान डाक अधीक्षक ने उस आवंटित संघ कक्ष को निरस्त कर प्रधान डाकघर के अंदर प्रथम तल पर एक नया कक्ष आवंटित किया है। यह नया कक्ष संघ के कार्य संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने पूर्व में आवंटित संघ कक्ष या परिसर से बाहर कोई उपयुक्त कक्ष आवंटित किए जाने की मांग की।
इसके अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सांसद ने सभी फरियादियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संवाद
Trending Videos