{"_id":"6a834dc033c470dea7006e8f","slug":"power-supply-to-16000-consumers-across-two-substations-was-disrupted-due-to-a-fault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181952-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फॉल्ट के कारण दो उपकेंद्रों के 16 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फॉल्ट के कारण दो उपकेंद्रों के 16 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति हुई गुल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन पर काम करता कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बारिश होने की वजह से 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से बहादुरगंज और गोविंदगंज उपकेंद्र के लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। कई जगहों पर इंसुलेटर टूटने और लाइन पर पेड़ की डाल गिरने पर फॉल्ट आ गए। बिजली गुल होने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया। निगम की टीमें दोपहर बाद आपूर्ति को बहाल कर सकीं।
रविवार रात से लगातार बारिश होती रही। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। कर्मियों ने उसे बहाल करने का प्रयास किया। इस बीच 33 केवीए लाइन भी जवाब दे गई। इसी तरह साढ़े आठ बजे गोविंदगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन भी बंद हो गई।
सामान्य तौर पर एक लाइन पर फॉल्ट आने पर दूसरी से जोड़कर आपूर्ति को बहाल कर दिया जाता है, लेकिन दोनों लाइनों में फॉल्ट के चलते दोनों उपकेंद्रों के करीब आठ-आठ हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली का संकट खड़ा हो गया। सुबह बिजली नहीं आने से सबमर्सिबल और मोटर तक नहीं चल सके और पानी की टंकियां खाली रह गईं।
विज्ञापन
लगातार चलने की वजह से इन्वर्टर भी डाउन हो गए। लोगों के मोबाइल भी बैटरी डाउन होने के चलते ठप हो गए। निगम की टीमों ने बारिश बंद होने के बाद लाइन पर गश्त शुरू की। इमली रोड पर 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल पड़ी मिलने पर नगर निगम की ट्रॉली मंगाकर फॉल्ट को दूर कर दोपहर 13:35 बजे गोविंदगंज उपकेंद्र को शुरू कराया।
दूसरी ओर साढ़े 12 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र भी शुरू किया, लेकिन टेलीफोन एक्सचेंज फीडर के उपभोक्ताओं को दोपहर दो बजे आपूर्ति मिल सकी। लगातार बिजली गायब रहने से लोगों को तमाम दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
--
अटसलिया उपकेंद्र तीन घंटे रहा बंद
सोमवार को सुबह छह बजे अटसलिया उपकेंद्र से बादशाहनगर को आने वाली बिजली की लाइन ट्रिप होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग बेहाल हो उठे। करीब सौ गांवों के लोग बिजली संकट से परेशान रहे। दोपहर 12 बजे बिजली बहाल हो सकी। इससे पहले रविवार की रात अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में कई जगहों पर फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। ककरा उपकेंद्र के मक्कू बजरिया इलाके में फेज जाने की वजह से पूरी रात लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। सुबह दस बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट को दुरुस्त किया।
--
33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने की वजह से गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हुई। लाइनों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सतवां में ज्यादा क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग
पुवायां। गांव सतवा बुजुर्ग के लोगों ने गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में गांव के लोगों ने बताया कि गांव में 62 विद्युत कनेक्शन हैं और 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। अधिक लोड के कारण एक महीने में पांच ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगने से समस्या का समाधान हो जाएगा। पत्र पर सचिन मिश्रा, संजीव शुक्ला, सत्यप्रकाश, अखिलेश, लालाराम, दुर्गेश वाजपेयी सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। संवाद