फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road caves in due to boring work; traffic halted.

Shahjahanpur News: सड़क पर बोरिंग करने से धंसी सड़क, आवागमन हुआ बंद

Mon, 17 Aug 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road caves in due to boring work; traffic halted.
आनंदपुरम् कॉलोनी में बोरिंग कराने से धंसी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। शहर की आनंदपुरम कॉलोनी में एक निजी स्कूल के पास सड़क पर बोरिंग करने से सीवर लाइन धंस गई। इससे आवागमन बंद हो गया। कॉलोनीवासियों ने जल निगम कार्यालय में शिकायत की। मौके पर एक जेई निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। क्षेत्र के लोगों को डर है सड़क और धंसने उनके घरों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

रविवार की रात शहर की आनंदपुरम कॉलोनी में सेंट वीएन स्कूल के सामने जाने वाली सड़क बारिश के दौरान धंस गई। सड़क के नीचे काफी गहरा गड्ढा हो गया। गली और घरों का पानी घुसने से काफी गहरा गड्ढा हो गया। जल निगम के जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पाया गया कि सड़क पर किसी ने सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराई इससे वह धंस गई।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अयाज ने बताया कि जेई ने जांच रिपोर्ट दी है। इसमें पाया गया कि किसी ने सड़क पर बोरिंग कराई है। इसकी वजह से सड़क धंस गई है। इसकी रिपोर्ट नगर निगम को भी भेज दी गई। संबंधित के विरुद्ध नगर निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed