फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Private bus hits two e-rickshaws one driver dead two in critical condition in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: निजी बस ने दो ई-रिक्शों को मारी टक्कर, एक चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 10 Aug 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में एक निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक उमेर (22) की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सिंधौली कस्बे में सुबह करीब आठ बजे हुआ।

विज्ञापन
Private bus hits two e-rickshaws one driver dead two in critical condition in Shahjahanpur
घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में पलिया-लखनऊ हाईवे पर पुवायां की तरफ से आ रही एक निजी बस पीछे से आ रहे टैंकर को साइड देने के प्रयास में हाईवे पर यात्रियों के इंतजार में खड़े दो ई-रिक्शों से टकरा गई। हादसे में दोनों रिक्शों पर बैठे तीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक सिंधौली निवासी उमेर (22 वर्ष) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

विज्ञापन




सिंधौली कस्बे में यह हादसा सुबह करीब आठ बजे ब्लॉक कार्यालय के सामने हुआ। वहां हाईवे के किनारे रिक्शा लगाकर कई रिक्शे वाले यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। वहां एक रिक्शा पर कस्बा निवासी उमेर  बैठे थे। वहां खड़े एक अन्य रिक्शे पर कस्बा निवासी रिक्शा चालक नवीन और बिझारा गांव के रामसेवक बैठकर आपस में बातें करने लगे। इसी दौरान पुवायां की तरफ से आई एक निजी बस पीछे से आए टैंकर को साइड देने के दौरान दोनों रिक्शों से टकरा गई। 

विज्ञापन

घायलों की हालत नाजुक 
तेज टक्कर से दोनों रिक्शे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ उन पर बैठे तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेर के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर गिरकर तड़पने लगे। घटना के बाद बस छोड़कर उसका चालक भाग गया। हादसा होते ही हाईवे पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां कुछ देर इलाज के दौरान उमेर की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। 

बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उमेर की मौत से उनकी पत्नी मंतशा, पिता मुकीम, मां शाजदा, छोटे भाई जुबेर और शोएब तथा बहन खुशनसीब और खुशनाज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार बस को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed