{"_id":"6a79baba4e9dd54c770f59c3","slug":"video-student-leaders-protested-against-the-fee-hike-in-shahjahanpur-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: छात्र नेताओं ने फीस वृद्धि का किया विरोध, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: छात्र नेताओं ने फीस वृद्धि का किया विरोध, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में भारतीय युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मनमानी फीस वृद्धि समेत कई समस्याओं को उठाते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्र नेताओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य कुलानुशासक डॉ.आलोक सिंह को दिया। युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के नेतृत्व में छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन मनमाने ढंग से फीस में भारी वृद्धि कर रहा है। बीए, बीकॉम, बीएससी जैसे सामान्य पाठ्यक्रमों की फीस पूर्व में एक हजार से 1200 रुपये थे। यह बढ़ाकर 3600 रुपये कर दी गई है। यह वृद्धि गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर करने की साजिश है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया में जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र 15 दिन से भी कम समय देना छात्रों के साथ अन्याय है। इसके बाद दिए ज्ञापन में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने, पंजीकरण व प्रॉस्पेक्टस के नाम पर अतिरिक्त वसूली बंद कराने की मांग की गई। इस मौके पर युवा नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान, फरीद अली खान, उन्नत मिश्रा, सोभित मिश्रा, रहीम दाद खान, शाहनबाज खान, अनुभव बाल्मीकि, अरुणोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।