{"_id":"6a79ba9753d4522d9a011deb","slug":"video-counselling-begins-for-160-ecce-educator-posts-in-shahjahanpur-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों पर काउंसलिंग शुरू, मेरिट के आधार पर मिले केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों पर काउंसलिंग शुरू, मेरिट के आधार पर मिले केंद्र
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:18 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को केंद्रों का आवंटन किया गया। बीएसए कार्यालय में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। क्रमांक एक से 50 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, 51 से 100 तक के अभ्यर्थियों की दोपहर 12 से दो बजे और 101 से 160 तक के अभ्यर्थियों की दोपहर दो से शाम चार बजे तक कराई गई। मेरिट में सबसे अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को उसकी पसंद का केंद्र मिला। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए 201 केंद्रों को खोला गया था। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव की निगरानी में अभ्यर्थियों को केंद्रों का आवंटन किया गया। बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।