सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain in the evening following intense daytime sunshine; hailstorm in Katra.

Shahjahanpur News: दिन में तेज धूप के बाद शाम को बारिश, कटरा में ओलावृष्टि हुई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rain in the evening following intense daytime sunshine; hailstorm in Katra.
मीरानपुर कटरा में बारिश के दौरान​ फिसली युवकों की बाइक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ने के बाद शाम को बारिश से लोगों को राहत मिली। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में ओले भी गिरे।

सोमवार को सुबह से तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम को तेज हवा चलने से राहत मिली। इस बीच बादल छाए तो मौसम सुहाना हो गया। रात करीब पौने आठ बजे बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन के सचेत एप ने भी मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया। दूसरी ओर कटरा में शाम को करीब पांच बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर ओलावृष्टि होने के बाद बारिश तेज हो गई। तेज बारिश से नगर में जलभराव हो गया।
--
अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री वृद्धि
मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 37 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed