सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised the issue of the lack of water flow in the canals.

Shahjahanpur News: नहरों में पानी न आने की समस्या उठाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of the lack of water flow in the canals.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शारदा नहर खंड के निरीक्षण भवन में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त मंत्री के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना खंड के अंतर्गत रोजा रजबहा में समय से पानी न मिलने की शिकायत की।
Trending Videos

उन्होंने नहरों में निरंतर पानी उपलब्ध कराने की मांग की। तिलहर विधायक के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत कार्यालय में कार्यरत एसएसओ की उपभोक्ताओं से अभद्रता करने की शिकायत की। सिंधौली के अंतर्गत ग्राम गहरा में संपर्क मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददरौल विधायक के प्रतिनिधि सुमित सिंह भदौरिया ने गोपालपुर माइनर के टेल भाग पर स्थित गांव में जलभराव की शिकायत की व सफाई की मांग की। बैठक में फकीरेलाल वर्मा, विजेंद्र वर्मा, अमर सिंह यादव, यशोवर्धन सिंह, देवेंद्र कुमार पांडेय आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed