फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reduced financial burden on passengers; discount granted on Roadways MST.

Shahjahanpur News: यात्रियों की जेब पर कम होगा बोझ, रोडवेज की एमएसटी पर मिली छूट

Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Reduced financial burden on passengers; discount granted on Roadways MST.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाने वाले यात्रियों बड़ी राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत अब निगम की बसों में यात्रा करने पर एमएसटी धारकों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग एमएसटी पर सफर करते हैं। शाहजहांपुर से सीतापुर, हरदोई, शाहाबाद, अल्हागंज, खुटार, मैलानी, भीरा समेत विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में यात्री रोजाना एमएसटी के माध्यम से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सामान्य यात्रियों के लिए एमएसटी की दरों में बदलाव किया गया है। मासिक एमएसटी बनवाने पर 60 टिकट के किराये के बजाये 36 टिकट की राशि ली जाएगी। इसी तरह विद्यार्थियों को एमएसटी बनवाने पर 60 टिकट के स्थान पर केवल 25 टिकट के बराबर धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को योजना की जानकारी देने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर फ्लेक्स भी लगवाए गए हैं, जिनमें नई एमएसटी योजना और रियायती दरों का विवरण दिया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि मासिक सीजन टिकट योजना में दी गई इस छूट का उद्देश्य नियमित यात्रियों को राहत देना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed