सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against accused for threatening BJP MP's family.

Shahjahanpur News: भाजपा सांसद के परिवार को धमकी देने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Report filed against accused for threatening BJP MP's family.
विज्ञापन
पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर पर जान से मारने की नीयत से फायर करने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी नीटू सिंह व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश तो कई स्थानों पर दी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
शहर की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रैल को वह शाम करीब 7:30 बजे गाड़ी से जा रहे थे। तभी कॉलोनी में ही पंकज पांडेय के आवास के बाहर राघवेन्द्र उर्फ नीटू सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और जातिसूचक गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अंकित ने विरोध किया तो गाड़ी से खींच लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। शोर शराबा सुनकर जब भीड़-भाड़ एकत्र हो गई तो नीटू सिंह पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद नीटू सिंह ने पंकज पांडेय को फोन कर सांसद और उनके परिवार के लिए जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के तलाश के लिए दो टीमें लगी हुई हैं।
नीटू कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के जरमऊ अलगापुर गांव का मूलरूप से रहने वाला है। वर्तमान में वह साउथ सिटी कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed