{"_id":"69f88340da22bd0edf080db8","slug":"voting-for-the-katra-nagar-panchayat-chairperson-by-election-takes-place-tomorrow-in-shahjahanpur-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 04 May 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पांच मई मंगलवार को मतदान कराया जाएगा, जबकि सात मई को मतगणना होगी। मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
ब्लॉक परिसर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर जनपद में मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को ब्लॉक परिसर से 33 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मत पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उपचुनाव के लिए पांच मई को मतदान और सात मई को मतगणना होनी है। मतदान के बाद मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखा जाना है। मतगणना जिला ग्राम्य विकास संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय परिसर में कराई जाएगी। रविवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मत पेटिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रांग रूम में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगर पंचायत कटरा में 33 बूथ बनाए गए हैं। इतनी ही पोलिंग पार्टिंया हैं। चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
मंगलवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से डॉ.भरत पटेल, कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी, फारवर्ड ब्लाक पार्टी से पूजा कसाना आदि चुनाव मैदान में हैं।
क्यों हो रहा है उपचुनाव?
नवंबर 2025 में न्यायालय ने मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसूदी को नामांकन पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का दोषी पाए जाने पर अयोग्य ठहराते हुए अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को शून्य एवं अमान्य करते हुए पद रिक्त घोषित कर दिया है। इसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन