सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The SDM inspected the Farmer Registry camps and reviewed the progress of the work.

Shahjahanpur News: फार्मर रजिस्ट्री के कैंपों का एसडीएम ने जायजा लेकर जांची कार्य की प्रगति

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
The SDM inspected the Farmer Registry camps and reviewed the progress of the work.
विज्ञापन
तिलहर। एसडीएम जीत सिंह राय ने चावर खास, अताईपुर, संड़ा और करकौर गांव जाकर वहां लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का जायजा लेकर कार्य की प्रगति जांची। उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं देखीं और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Trending Videos

एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुगम होनी चाहिए, ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे कि उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिलने में कोई कठिनाई नहीं हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की और वहां मौजूद मिले किसानों से बात कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed