सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sandeep Becomes President; Irshad Entrusted with the Role of General Secretary

Shahjahanpur News: संदीप बने अध्यक्ष, इरशाद को महामंत्री का दायित्व

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Becomes President; Irshad Entrusted with the Role of General Secretary
मंडी परिसर में फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट एसोसिएशन की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : एसोसि
विज्ञापन
फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट एसोसिएशन की बैठक मंडी परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदीप कुमार गुप्त को अध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद को महामंत्री तथा नदीम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वेद प्रकाश गुप्ता संरक्षक चुने गए।
बैठक में संगठन को विधिवत पंजीकृत कराने का निर्णय किया गया। एसोसिएशन को विधिवत पंजीकृत कराने और कानूनी कार्यों के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने का निर्णय किया गया। संगठन के कोष के लिए व्यापारियों से मासिक 2,500 रुपये या वार्षिक 30,000 रुपये का योगदान तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडिंग को लेकर भी नियम बनाए गए, जिसके तहत 24 तारीख की रात 12 बजे से 25 तारीख की दोपहर 12 बजे तक लोडिंग बंद रहेगी। यह लोडिंग 25 तारीख की शाम 4 बजे से दोबारा शुरू होगी। बैठक में मंडी के लिए वार्षिक अवकाश तालिका भी तय की गई। इसमें बैसाखी, होली के रंग के अगले दिन, छोटी ईद, बड़ी ईद, दिवाली, भैया दूज और बारह रबी-उल-अव्वल पर अवकाश शामिल हैं। रक्षाबंधन पर भी छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह की 25 तारीख को मासिक बंदी का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed