सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report Filed Against Two ITI Instructors Following Suspension

Shahjahanpur News: आईटीआई के दो अनुदेशकों पर निलंबन के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report Filed Against Two ITI Instructors Following Suspension
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षणार्थियों से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर निलंबित किए गए दो अनुदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रोजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पोर्टल पर की गई थी। शासन के आदेश पर संयुक्त निदेशक बरेली मंडल, बरेली के निर्देश पर संस्थान के ही तीन अनुदेशक संजय सिंह, बह्मपाल व दुर्गेश को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने गलत जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी थी। मुख्यालय ने जांच रिपोर्ट गलत पाने पर तीनों अनुदेशकों को निलंबित कर दिया था। साथ ही अवैध वसूली करने के आरोपी अनुदेशक वेल्डर सोमिंद्र कुमार व अजय कुमार को भी निलंबित कर संयुक्त निदेशक बरेली मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया था।
संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने शनिवार की शाम शासन के आदेश पर सोमिंद्र कुमार व अजय कुमार के खिलाफ रोजा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 13 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed