सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired Soldier Beaten for Resisting Forced Crop Harvesting

Shahjahanpur News: जबरन फसल काटने से रोकने पर सेवानिवृत्त फौजी को पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Retired Soldier Beaten for Resisting Forced Crop Harvesting
विज्ञापन
पीड़ित ने आईजी को भेजा पत्र, फायर करने का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जबरन फसल काटने से रोकने पर आरोपियों ने सेवानिवृत्त फौजी को पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन तोड़ ली और तमंचे से फायर किया। हमले में बाल-बाल बचे पीड़ित ने पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कन्नौज के थाना तालगांव के गांव पलिया निवासी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोली में उनकी करीब 95 बीघा जमीन है। जमीन पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बीघापुर व औरंगाबाद निवासी कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उस खेत से गेहूं की फसल जबरन काट लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने डीएम व एसपी को जानकारी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 अप्रैल को फसल काटने की जानकारी पाकर वह खेत पर पहुंचा। खेत पर पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उस पर हमला करने व चेन तोड़ने का वीडियो भी मौजूद है। पीड़ित का यह भी कहना है कि उसका एक भाई देवेंद्र सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन
Trending Videos

दो साल पहले इसी खेत पर जब वह गया था तब इन्हीं हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान लेने की कोशिश की थी। हत्या के प्रयास के ये आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आए हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर आरोपियों कर खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed