{"_id":"6a6b829d381936cad70fffe6","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-targeted-the-bjp-in-shahjahanpur-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- 2024 में भाजपा को किया हाफ किया, 2027 के चुनाव में करें साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- 2024 में भाजपा को किया हाफ किया, 2027 के चुनाव में करें साफ
Thu, 30 Jul 2026 10:33 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:33 PM IST
सार
बदायूं से लखनऊ जाते समय सपा मुखिया अखिलेश यादव बृहस्पतिवार रात को जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर रुके। उन्होंने यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों को बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा को हाफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में साफ कर पीडीए की सरकार बनानी है।
विज्ञापन
बदायूं में पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। वह यहां पांच मिनट रुके। इस बीच जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुटता के साथ गांवों व मोहल्लों में जाकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही सपा की नीतियों को बताएं। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। पार्टी की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
टिकट वितरण को लेकर कहा कि जिसे भी सिंबल मिले, उसे पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव जिताया जाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश कुमार वर्मा, अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, नीरज मिश्रा, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।