{"_id":"6a6df9ee5d73c270430a4ef9","slug":"video-video-bku-activists-furious-at-powayan-power-substation-lock-up-offices-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, कार्यालयों में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, कार्यालयों में लगाया ताला
शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के गांव ढकिया हमीदनगर में बिजली के जर्जर तारों के कारण आए दिन हो रही समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों और भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। एक्सईएन पुनीत निगम किसानों से वार्ता करने पहुंचे तो उनके वाहन चालक के बीच में बोलने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी करते हुए बिजली उपकेंद्र पर एक्सईएन, एसडीओ, जेई सहित सभी कर्मचारियों के ऑफिसों को बंद करा दिया। इससे अफरा तफरी मच गई और कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत कर फिर से वार्ता के लिए एक्सईएन को बुलाया। इसके बाद तीन महीने में पूरे गांव में जर्जर तारों की जगह पर केबिल डाले जाने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।