{"_id":"6a6ded1c21a138c9170ce979","slug":"video-vhp-activists-burned-an-effigy-of-purnia-mp-pappu-yadav-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: विहिप कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला जलाया, बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: विहिप कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला जलाया, बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
Mukesh Kumar
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:27 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) शाहजीपुर महानगर इकाई ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर संत समाज के अपमान का आरोप लगाया। इस बीच कचहरी गेट के पास सांसद का पुतला दहन किया और आर्य समाज मंदिर में बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। शनिवार को कलक्ट्रेट गेट पर एकत्रित हुए विहिप के पदाधिकारियों ने सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया। आरोप है कि संसद भवन के बाहर संत के स्वरूप में पप्पू यादव की टिप्पणी से संत समाज और सनातन संस्कृति का अपमान हुआ है। इससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी, श्याम मिश्रा, सुरेश राठौर, हरीश प्रजापति, ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।