{"_id":"6a6dedc69ff18725c00e2665","slug":"video-fertilizers-should-be-made-available-to-farmers-sp-leaders-raise-demand-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाए खाद, सपा नेताओं ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाए खाद, सपा नेताओं ने उठाई मांग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:29 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा की जिला व महानगर इकाई की मासिक बैठक शनिवार को बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव व किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के लिए खाद की उपलब्धता कराई जाए। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि डीएपी और यूरिया खाद की कमी से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में प्रत्याशी दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का मजबूत आधार बनेगी। अजफर अली खान और अवधेश कुमार पाल के संचालन में हुई बैठक में अनवर अली, रामसूरत यादव, विजय सिंह, नीरज मिश्रा, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।