फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP protests against the order to demolish Jauhar University buildings.

Shahjahanpur News: जौहर विवि के भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SP protests against the order to demolish Jauhar University buildings.
शाहजहांपुर में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपा अल्पसंख्यक सभा के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Self
शाहजहांपुर। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन कर ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, शोध कार्य और भविष्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश तत्काल निरस्त करे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला, प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed