{"_id":"69dbea8a87619c79c50a73ea","slug":"summer-heat-will-leave-you-gasping-water-coolers-and-taps-run-dry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170448-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी में फूलेगा दम...वाटर कूलर और नल बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी में फूलेगा दम...वाटर कूलर और नल बेदम
विज्ञापन
मोहल्ला सदर बाजार स्थित थाना के पास खराब पड़ा फ्रीजर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप्रैल माह में चढ़ते तापमान में शहर के प्रमुख स्थानों पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर में लगे करीब 20 वाटर कूलर में आधे से ज्यादा दम तोड़ चुके हैं तो अधिकतर नल भी खराब हैं। उनका पानी पीने के लायक नहीं होने से राहगीरों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि नगर निगम क्षेत्र में तीन साल से हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया तक नहीं हुई है।
शहर के प्रमुख चौराहा सदर थाने के पास लोगों की जरूरत को देखते हुए करीब दो साल पहले वाटर कूलर लगवाया गया था। प्रमुख चौराहा होने के कारण बाजार से खरीदारी के बाद लोग यहीं पर आकर ठहरते हैं। थाने में भी प्रतिदिन काफी लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन वाटर कूलर दम तोड़ चुका है। टोटियां टूट गई हैं। राहगीरों को पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
जीआईसी खेल मैदान के सामने बने छात्रावास के पास लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण वाटर कूलर लगाया गया था। यहां पर डिग्री कॉलेज समेत कई स्कूलों के बच्चे निकलते हैं। अब पानी की जरूरत बढ़ने पर वाटर कूलर खराब पड़ा है। बदहाल स्थिति में होने के कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसी तरह चौक क्षेत्र में सीता की मठिया के पास लगा वाटर कूलर भी खराब होने के कारण लोग परेशान हैं।
--
हर वार्ड में लगने थे वाटर कूलर, अनुबंध में पेच
नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में एक वाटर कूलर लगाने का मसौदा तैयार किया गया था। इसके तहत 60 वाटर कूलर लगाए जाने थे। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन अब तक किसी कंपनी से अनुबंध नहीं हो पाया है। इस गर्मी में भी इनके लगने की संभावना कम ही है।
--
अधिकतर हैंडपंप खराब, दे रहे गंदा पानी
शहर में 2992 सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं, जिसमें अधिकतर खराब हैं या फिर गंदा पानी दे रहे हैं। कचहरी के पीछे वाले गेट के पास गली में लगा हैंडपंप आधा सड़क में धंस गया है। हैंडपंप का हत्था जमीन में लग रहा है। यहां पर कचहरी आने-जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। उसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। कलक्ट्रेट में जिला कोषागार कार्यालय के पास लगा हैंडपंप काफी समय से खराब है। मोहल्ला करबला में लाइन पार लगे हैंडपंप में पीला पानी आ रहा है। मोहल्ला झंडा कलां में लगा नल भी काफी दिनों से खराब है।
--
कई मोहल्लों में हैंडपंप से निकल रहा पीला पानी
नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों के सरकारी नलों में पीला पानी आ रहा है। यह पानी पीने के लायक नहीं है। करबला, झंडा कलां, मक्कू बाजरिया, कृष्णानगर कॉलोनी, लोधीपुर, रामनगर कॉलोनी, लोहिया कॉलोनी, बिजलीपुरा समेत तमाम मोहल्लों में नल खराब हैं।
--
नगर निगम क्षेत्र में हैंडपंपों की स्थिति
- 2992 कुल हैंडपंप लगे हैं।
-60 हजार रुपये एक नल को रिबोर करने में आता है खर्च
-03 साल से नलों को रिबोर करने का नहीं हुआ टेंडर
-20 वॉटर कूलर शहरी क्षेत्र में लगे हैं।
-13 खराब हालात में है।
--
गंदे पानी से हो सकता है शरीर को नुकसान
एसीएमओ डॉ.आसिफ अली ने बताया कि दूषित या गंदा पानी पीने से बीमारियां जकड़ सकती हैं। उल्टी-दस्त और पेट की बीमारियां होने की ज्यादा आशंका रहती है। हेपेटाइटिस ए और बी, डायरिया भी हो सकता है। शुद्ध पानी का सेवन करें, अन्यथा पानी को उबालकर पीयें।
--
नगर निगम क्षेत्र में प्रथम चरण में 130 हैंडपंपों के रिबोर कराया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जो भी वॉटर कूलर खराब हैं। उनको दिखवाकर शीघ्र सही कराया जाएगा।
- विजय नारायण मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम
Trending Videos