सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Team Sent to Inspect Electricity Meters Assaulted; One Arrested

Shahjahanpur News: विद्युत मीटर चेक करने गई टीम से मारपीट, एक गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Team Sent to Inspect Electricity Meters Assaulted; One Arrested
विज्ञापन
जलालाबाद। बिजली मीटर चेकिंग के दौरान टेक्निकल ग्रेड सेकेंड (टीजीटू) सहित कर्मचारियों से की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

क्षेत्र के गांव हारगुरैया निवासी टीजीटू अमित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर वह विभाग के अर्जुन सिंह, विजय व पृथ्वीराज के साथ वार्ड सरदारनगर स्थित होली वाली गली निवासी अमरपाल के घर स्मार्ट मीटर निगेटिव बैलेंस चेक करने गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि इनकमिंग केबल में आउटगोइंग केबल मीटर को बाइपास कर विद्युत चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर अमरपाल भड़कते हुए गालियां देने लगा। अर्जुन सिंह के विरोध करने पर अमरपाल ने गालियां देते हुए अभद्रता की। इस दौरान अमर पाल की पत्नी, भाई अक्षय व एक अन्य व्यक्ति विजय बहादुर ने आकर हमला कर दिया। कर्मचारियों को काफी चोटें आईं। कपड़े भी फट गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed