सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The administration has stepped up surveillance on those purchasing fuel unnecessarily.

Shahjahanpur News: बेवजह ईंधन खरीदने वालों की बढ़ाई प्रशासन ने निगरानी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The administration has stepped up surveillance on those purchasing fuel unnecessarily.
टाउनहॉल ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फ्यूल और रसोई गैस की किल्लत काफी कम हो गई है। बावजूद इसके अफवाहों के फेर में कुछ लोग बिना वजह ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं। जमाखोरी की आशंका में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जनपद के सभी पंपों पर फ्यूल उपलब्ध है। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
Trending Videos

खाड़ी में चल रहे युद्ध का असर फ्यूल और रसोई गैस की आपूर्ति पर पड़ा था लेकिन हालात अब सामान्य होने लगे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जनपद में फ्यूल और रसोई गैस के पर्याप्त भंडार हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के चलते लोग भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह गैस एजेंसियों और फ्यूल पंप पर लाइन लगा रहे हैं। लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। फ्यूल पंप का संचालकों का तेल स्टॉक पहले तीन से चार दिनों में खत्म होता था लेकिन अब एक दिन में खत्म हो जाता है।
--
दूसरे दिन पहुंच रही डीजल और पेट्रोल की रैक
बंथरा स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो प्रभारी अभयवीर सिंह ने बताया कि पहले डिपो में तीन या चार दिन बाद रैक आती थी। एक रैक में करीब 23 लाख 45 हजार लीटर डीजल और 10 लाख पांच हजार लीटर पेट्रोल आता है। अब मांग अधिक होने से एक दिन छोड़कर रैक आ रही है। सामान्य दिनों में एक लाख लीटर पेट्रोल और तीन लाख लीटर डीजल की खपत होती है। शनिवार को पांच लाख लीटर से अधिक पेट्रोल और 12 लाख लीटर से अधिक डीजल की फ्यूल पंपों पर आपूर्ति की गई।
--
स्कूल वैन व सवारी गाड़ियों में अवैध रूप से भरी जा रही घरेलू रसोई गैस
खुदागंज। कस्बे में कई चालक अवैध रूप से घरेलू गैस को वाहनों में रिफिल कर रहे हैं। आम लोगों को खाना बनाने के लिए मुश्किल से सिलिंडर की व्यवस्था हो पा रही है। वाहन चालक अवैध रूप से एलपीजी किट लगाकर बच्चों को स्कूल ले जा रहे हैं। इससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसके अलावा वाहन चालक सवारी गाड़ियों में लगी गैस किट में घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिल कर रहे हैं। प्रशासन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। संवाद
-----
रसोई गैस और फ्यूल का संकट नहीं है। लोग बेवजह जमाखोरी कर रहे हैं। टीमें लगा दी गई हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। घरेलू गैस सिलिंडर से वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध परिवहन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि पीएनजी कनेक्शन कराएं।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद

टाउनहॉल स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed