{"_id":"6973bc4088a7cf121c034dbe","slug":"the-crime-scene-has-been-sealed-and-assistance-will-be-sought-from-the-forensic-team-in-lucknow-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163763-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घटनास्थल किया सीज, लखनऊ की फोरेंसिक टीम की ली जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घटनास्थल किया सीज, लखनऊ की फोरेंसिक टीम की ली जाएगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रोजा में मोबाइल की दुकान में पांच साल पूर्व जली अवस्था में मिले आरसी मिशन के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी अभिषेक यादव के शव के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के 10 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए लखनऊ की विशेष फोरेंसिक टीम की मदद लेगी। इसके लिए पत्राचार कर दिया गया है। वहीं, दुकान को सील कर दिया गया है।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी सुमन ने 13 जनवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 19 दिसंबर 2020 को रोजा क्षेत्र में एक दुकान में जली अवस्था में एक शव बरामद हुआ था। वहां मिले कड़े को देख उन्होंने बेटे अभिषेक का शव होना बताया था। पांच साल बाद आई डीएनए रिपोर्ट में शव अभिषेक का होने की पुष्टि हुई।
सुमन के मुताबिक, अभिषेक मोहल्ले के ही शानू के साथ रोजा क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। यहां उसका कार चालक नईम और राजू से विवाद हुआ था। आरोप है कि दोनों ने अभिषेक के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को दुकान में डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए लखनऊ की विशेष फोरेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। इसके लिए पत्राचार कर दिया गया है। दुकान सील कर दी गई है।
Trending Videos