सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The ghazal collection 'Jazbaat Ke Rang Hazaar' was launched.

Shahjahanpur News: गजल संग्रह जज्बात के रंग हजार का विमोचन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The ghazal collection 'Jazbaat Ke Rang Hazaar' was launched.
मोहल्ला बाडूजई ​स्थित तौकीर आर्ट गैलरी में एसए जाफर के गजल संग्रह का विमोचन करते अशफाक उल्ला खा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावनाओं को कैनवास पर उकेरने के साथ ही शब्दों की लड़ी बुनकर गजल कहने वाले प्रोफेसर एसए जाफर उर्फ तौकीर सा के गजल संग्रह जज्बात के रंग हजार का विमोचन किया गया। इस दौरान 25 कवियों व शायरों ने अपनी कविताओं व रचनाओं से समा बांध दिया।
Trending Videos

मोहल्ला बाडूजई स्थित तौकीर आर्टकेड में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी पीके तोमर, विशिष्ट अतिथि सतेंद्र नाथ त्रिपाठी व अशफाक उल्ला खां ने दीप जलाकर किया। साहित्य संस्था इदराक और नजर मेमोरियल सोसायटी की ओर से शायर एसए जाफर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इदारा उफुक-ए-नौ व दर्पण सामाजिक संस्था ने उन्हें कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया। साहित्यकार कमलेश द्विवेदी व चित्रकार डॉ. ऊषा गर्ग ने गजल संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की। अतिथियों ने डॉ.प्रभात शुक्ला, नरेंद्र सक्सेना, डॉ.अमीर सिंह व डॉ.आलोक सिंह के साथ पुस्तक का विमोचन किया। इसके बाद असगर यासिर, वसीम मिनाई, खलीक शौक, अजय अवस्थी, सबा नकवी सबा ने रचनाएं पढ़ीं। इस मौके पर शाहिद रजा, गुलिस्ता खान, फहीम बिस्मिल, राशिद हुसैन राही, कमलेश द्विवेदी,सबा नकवी, डॉ. शाइस्ता नसीम, मुनीब अहमद आदि मौजूद रहे। आभार आयोजक डॉ.मोहम्मद कमर ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed