सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Jyoti Kalash Yatra was welcomed with a shower of flowers.

Shahjahanpur News: ज्योति कलशयात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Jyoti Kalash Yatra was welcomed with a shower of flowers.
ज्योति कलश यात्रा के दौरान दीप जलाती महिला। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ज्योति कलश रथयात्रा सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में भ्रमण करती हुई शाम को गांव जमुही पहुंची। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति का दिव्य संदेश जहां पहुंचा, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ लोधीपुर क्षेत्र से हुआ। यहां पर रथ सारथी राकेश और स्थानीय परिजनों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ अखंड ज्योति का स्वागत किया। तारीन बहादुरगंज स्थित उस्मान बाग चौकी के पास किरण सक्सेना ने परिवार सहित पूजन-अर्चन कर रथयात्रा का अभिनंदन किया। यहां से छोटा चौक होते अजीजगंज पहुंची। यहां पर गायत्री परिवार के लोगों ने पुष्प वर्षा के पूजन-अर्चन किया। इस दौरान दीप यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में रवि खरे, शशि खरे, गीता रस्तोगी, मूर्ति मौर्य, आलोक कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed