सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The man accused of raping a minor and his female accomplice have been sent to jail.

Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी और सहयोगी महिला को भेजा जेल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The man accused of raping a minor and his female accomplice have been sent to jail.
सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी आरिफ व दुष्कर्म की घटना में उसका सहयोग करने की आरोपी मुन्नी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

दुष्कर्म के आरोपी की उम्र तकरीबन 27 साल और सहयोगी महिला की उम्र तकरीबन 60 साल है। बृहस्पतिवार को किशोरी के चचेरे भाई ने सदर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई और मुन्नी और मोहल्ला चौक आला खां निवासी आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग चचेरी बहन को बुधवार शाम चार बजे मुन्नी बर्तन धुलवाने की बात कहते हुए अपने घर पर ले गई। इसके बाद उनकी बहन को घर में बंद कर लिया। वहां पहले से मौजूद आरिफ ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि आरिफ को बृहस्पतिवार की शाम को पकड़ लिया था। मुन्नी उर्फ शकीला को देर रात गिरफ्तार किया गया।

सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ। स्रोत: पुलिस

सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ। स्रोत: पुलिस- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed