सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police will present the murder accused in the court after his condition improves.

Shahjahanpur News: हालत में सुधार होने पर हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The police will present the murder accused in the court after his condition improves.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी आरती के हत्यारोपी मनमोहन पांडेय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में बालाजी नगर कॉलोनी में होली पर आरती की हत्या के दौरान ईंट मारने से घायल हत्यारोपी पति मनमोहन पांडेय का पुलिस हिरासत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने पर ही पुलिस मनमोहन को कोर्ट में पेश करेगी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार की दोपहर फेसबुक से हुई जानकारी के बाद सालों से अपने बेटे से दूर रह रही मां श्रीदेवी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। श्रीदेवी ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी, इसलिए बेटे को कई साल पहले ही बेदखल कर दिया था। होश में आए बेटे ने बताया है कि वह होली पर आरती से मिलने के लिए गया था। उसके सिर पर ईंट मार दी गई। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि पत्नी आरती को उसने नहीं मारा है, बल्कि ब्रजदीप ने मारा है। बेटे के सिर पर काफी गंभीर चोट हैं। दूसरी ओर मृतका आरती के भाई रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन आरती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती नई बस्ती निवासी मनमोहन पांडेय उर्फ सोनू के साथ हुई थी।
पति से मनमुटाव के चलते आरती वर्तमान में चौक कोतवाली के मोहल्ला बालाजी नगर में किराये के मकान में अपने मित्र ब्रजदीप निवासी बृजबिहार कॉलोनी के साथ रह रही थी। होली पर मनमोहन पांडेय ने बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। ब्रजदीप के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस दौरान बहन आरती ने पति के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया।
वहीं, बताया जा रहा है कि ब्रजदीप शादीशुदा है। आरती काॅल सेंटर पर काम करती थी। इसी दौरान आरती की ब्रजदीप से मुलाकात हुई थी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हालत में सुधार होने पर आरोपी मनमोहन पांडेय को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed