सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves broke into a mason's house and made off with cash, jewelry, and other valuables worth lakhs.

Shahjahanpur News: राजमिस्त्री के घर में नकब लगाई, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल ले गए चोर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a mason's house and made off with cash, jewelry, and other valuables worth lakhs.
विज्ञापन
भावलखेड़ा। ग्राम नुसरतपुर बाड़ी गांव में चोरों ने नकब लगाकर राजमिस्त्री रियासत के घर से जेवर और नकदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। चोर घर से बक्सा उठा कर ले गए, जो थोड़ी दूर पर खेत में पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीगांव निवासी रियासत परिवार समेत रविवार की रात को घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी चोर घर के पीछे से नकब लगाकर भीतर दाखिल हो गए। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी 10 ग्राम सोने की झुमकी और बक्सा उठाकर ले गए। बक्से में 20 हजार रुपए और अन्य सामान था। सोमवार को सुबह जाग होने पर रियासत ने दीवार में नकब लगी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर भीड़ लग गई। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मकान से कुछ दूरी पर खेत में बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि नकब लगाकर चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
अंगूठी चोरी के मामले का खुलासा नहीं
20 मई को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी सराफा व्यापारी उदयवीर सिंह की लालबाग रौसर कोठी में स्थित दुकान से दो लोग अंगूठी उठा ले गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के करीब एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed