सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those who have completed 18 years of age must register as voters: DM

18 वर्ष पूरे करने वाले जरूर बनें मतदाता : डीएम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Those who have completed 18 years of age must register as voters: DM
तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जीएफ कॉलेज में शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीएलओ व विभिन्न प्रतियाेगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर व हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले सभी छात्र-छात्राएं मतदाता जरूर बनें। चुनाव के समय बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें। इस बीच माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में आयोजित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, प्राचार्य मोहसिन हसन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला सहकरी बैंक के नमो सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने शपथ दिलाई। सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, आनंद श्रीवास्तव, हरिकेश परमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रो.रुपांशु माला, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा, डॉ. रानू दुबे भी मौजूद रहे।
--
तिलहर, पुवायां व जलालाबाद में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
तिलहर। एसडीएम सदानंद सरोज के नेतृत्व में लाला बुलाकी दास इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। रैली में एलबीजेपी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अनीता पांडेय, बृजपाल, शशि सागर, इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल आदि मौजूद रहे।
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज से रैली का एसडीएम चित्रा निर्वाल, तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी और प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में पुवायां इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुवायां के होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, आरएसएस के जिला प्रचारक अभिनव, अर्पित गुप्ता मौजूद रहे।
जलालाबाद। स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर जन सामान्य को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे बड़ी संख्या में तहसील प्रांगण स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में एकत्र हुए। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बीईओ शाहीन अंसारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

तिलहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लाल बुलाकी दास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed