सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of practitioners meditated.

Shahjahanpur News: हजारों अभ्यासियों ने किया ध्यान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Thousands of practitioners meditated.
श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
- महात्मा रामचंद्र जयंती समारोह का दूसरा चरण शुरू
Trending Videos

- मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल ने कराई ध्यान साधना

संवाद न्यूज एजेंसी


शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचंद्र जयंती समारोह के दूसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हो गई। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल दाजी के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक उत्सव शुरू हुआ। देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर मानवता के कल्याण और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

सुबह हजारों अभ्यासियों ने अडिग संकल्प के साथ ध्यान साधना जारी रखी। मिशन अध्यक्ष ने अपने संबोधन में श्रद्धा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं के प्रति श्रद्धा के बिना आध्यात्मिक उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा कोई प्रयास से उत्पन्न होने वाला भाव नहीं है, बल्कि यह आत्मा की स्मृति है। यह हमारे भीतर के उस हिस्से की पहचान है जो घर की दिशा जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकालीन ध्यान सत्र में भी दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। इस अवसर पर महात्मा रामचंद्र के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल और माधो गोपाल अग्रवाल सहित कई सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed